संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। होली पर अतिरिक्त भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए रेलवे की ओर से वीरवार को श्री गंगानगर-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं श्री गंगानगर-समस्तरीपुर ट्रेन 1 से 31 मार्च तक चलेगी।
मुख्य जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि श्री गंगानगर-गोरखपुर-श्री गंगानगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वीरवार को रोहतक स्टेशन से आवागमन करेगी। यह ट्रेन रात 10:30 बजे रोहतक से गोरखपुर के लिए रवाना होगी जबकि प्रत्येक शनिवार को दोपहर 03:15 श्री गंगानगर के लिए संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि श्री गंगानगर-समस्तरीपुर-श्री गंगानगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 मार्च से 29 मार्च प्रत्येक रविवार को होगा। रोहतक स्टेशन रविवार देर रात 10:30 बजे ट्रेन समस्तीपुर के लिए रवाना होगी जबकि श्रीगंगानगर की ओर रोहतक स्टेशन से प्रत्येक बुधवार की देर रात 1:50 बजे संचालित होगी।