श्री लालनाथ हिंदू महाविद्यालय में पत्रलेखन प्रतियोगिता के विजेता मुस्कान, अंजलि व कार्तिक को सम
रोहतक। श्री लालनाथ हिंदू महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से पत्रलेखन प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम मुस्कान, द्वितीय अंजलि व तृतीय कार्तिक रहा। अर्शप्रीत व स्वाति ने सांत्वना पुरस्कार पाया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने की। डॉ. सुमन रानी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम संयोजिका एवं हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. अंजु देशवाल ने कहा कि पत्र लेखन एक कला है जो दिल की बातों को शब्दों में भी पिरोती है। मौके पर डॉ. गीता देवी व डॉ. सीमा रानी मौजूद रही। संवाद