फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शौचालय में छिपे युवक पर दरवाजे के बाहर से चलाई गोली

Fri, 03 Jul 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
घायल मोहित फोटो स्त्रोत संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। कलानौर वार्ड-4 स्थित काली कमली मंदिर चौक पर वीरवार शाम करीब 4 बजे हुई फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार सवार युवकों ने पहले स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारकर गिरा दिया फिर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले से बचने के लिए वार्ड-4 निवासी मोहित पास के सार्वजनिक शौचालय में घुस गए। अंदर से दरवाजा बंद करने के चलते हमलावरों ने शौचालय के दरवाजे पर देसी कट्टे से फायर किया। गोली लोहे का दरवाजा चीरते हुए युवक के हाथ को छूकर निकल गई।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके चलते आरोपी मौके से भाग गए। घायल को उपचार के लिए कलानौर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहित की शिकायत पर घायल मोहित की शिकायत पर विक्रम उर्फ टिन्गी, विक्की उर्फ चौटाला, लक्ष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।


कलानौर वार्ड-4 में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया था जिसके बाद घायल मोहित की शिकायत पर तीन नामजद युवक विक्रम उर्फ टिन्गी, विक्की उर्फ चौटाला, लक्ष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मौके पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- सतपाल सिंह, प्रभारी, थाना कलानौर।

घायल मोहित फोटो स्त्रोत संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें