फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चालक-परिचालकों की कमी ने नई बसों के संचालन पर लगाए ब्रेक

Fri, 08 Aug 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोडवेज कर्मशाला में पुरानी बसों के बीच खड़ी नई बसें। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नए बस अड्डे पर रोडवेज की नई बसें तो पहुंच गई हैं लेकिन बसों को अभी तक पूरी तरह गति नहीं मिल पाई है। रोडवेज बेड़े में बीते दिनों 30 से अधिक नई बसें शामिल हुई थीं। इनके संचालन में चालक-परिचाकों की आवश्यकता है जबकि डिपो में चालक-परिचालकों की नई भर्तियों का इंतजार है। इसके लिए डिपो ने मुख्यालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


नए बस अड्डे की कर्मशाला में सामान्य और एसी बसें पहुंची हुई हैं। एसी बसों को धार्मिक स्थलों तक चलाने के लिए मुख्यालय में परमिट के लिए पत्र भेजा गया है। इन बसों को कर्मशाला में खड़ा किया गया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि डिपो में 10 एसी, 20 सामान्य बसें डिपो में पहुंची चुकी हैं।
चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारियों के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अब कर्मशाला में खड़ी नई बसें कर्मचारियों का इंतजार कर रही हैं। हालांकि, रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया है नई बसों का संचालन कर दिया गया है। बुकिंग व टिकट कार्यालयों में अतिरिक्त रूप से तैनात कर्मचारियों को इन बसों पर लगाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, रोडवेज की करीब 180 बसों के लिए 200 परिचालक और 160 से अधिक चालक हैं। इनमें शामिल परिचालकों को 40 से अधिक किलोमीटर स्कीम की बसों पर भी लगाया गया है। ऐसी स्थिति में नई बसों को कर्मचारियों की कमी से संचालन कठिन हो रहा है। हालांकि, यात्रियों की संख्या व आपातकालीन स्थिति के लिए बसों का संचालन किया गया है।


-
नई बसों में स्वाभाविक रूप से और कर्मचारियों की जरूरत है। 50 चालक व 50 परिचालकों की डिमांड के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। डिपो में पहुंचीं नई बसों को मार्गों पर उतार दिया गया है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें