फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाल, मैरून और सुनहरे रंगों की चूड़ियां से सजीं दुकानें

विज्ञापन
29. रोहतक ​स्थित किला रोड पर मेहंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। करवाचौथ के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं और पारंपरिक शृंगार से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी चूड़ियों, कंगनों और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। महिलाएं अपनी पसंद और पहनावे के अनुसार चूड़ियों के डिजाइन व रंग पसंद कर रही हैं।

करवाचौथ पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व होने के कारण महिलाएं कपड़ों और आभूषणों के साथ-साथ चूड़ियों व मेहंदी को भी प्राथमिकता दे रही हैं। डीपार्क, किला रोड और कैंप में खासतौर पर दुकानों पर लाल, मैरून, सुनहरे और अन्य आकर्षक रंगों की चूड़ियां व चूड़े महिलाओं को लुभा रहे हैं। कई महिलाएं अपने करवाचौथ के परिधान से मेल खाते कंगन और चूड़ियां खरीदती नजर आईं।
विज्ञापन


वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजार में मेहंदी लगवाती और चूड़ियां पसंद करती महिलाओं की चहल-पहल त्योहार की तैयारियों को दर्शा रही है। दुकानदार राहुल ने बताया कि महिलाएं एडवांस बुकिंग भी कर रही हैं।

करवाचौथ पर मेहंदी और चूड़ियों के बिना शृंगार अधूरा लगता है। हर साल इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई है और मैचिंग चूड़ा खरीदा है, ताकि करवाचौथ पर पारंपरिक लुक में तैयार हो सकूं। - सजना
विज्ञापन


करवाचौथ पर लाल और मैरून रंग की चूड़ियां पहनना अच्छा लगता है। बाजार में चूड़े और कंगनों की इतनी वैरायटी है कि अपनी ड्रेस के हिसाब से पसंद करना आसान है। मेहंदी, चूड़ा और सोलह शृंगार से त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है। - सविता

29. रोहतक स्थित किला रोड पर मेहंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद

29. रोहतक स्थित किला रोड पर मेहंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें