फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नपा ने स्लैब और चबूतरे तोड़े तो दुकानदारों ने किया विरोध

Thu, 06 Nov 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। बुधवार को स्थानीय नगर पालिका प्रशासन की तरफ से बीडीपीओ कार्यालय से नपा कार्यालय तक नेशनल हाईवे के साइड में बने नालों की सफाई करने के लिए अभियान चलाया। ठेकेदार ने जेसीबी के सहायता से दुकानों व मकानों के आगे बने चबूतरे व स्लैब तोड़ने शुरू किए तो कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि नपा प्रशासन उनकी दुकानों के आगे से नाले का स्लैब तोड़ने के बाद दोबारा से सुध नहीं लेता है जिसके कारण बदबू से उनको परेशानी होती है। विरोध के कारण कुछ देर तक कार्य बाधित भी हुआ। दुकानदारों ने ठेकेदार पर उनकी दुकानों के स्लैब व चबूतरे तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि नालों की सफाई संतोषजनक नहीं है।
नाले में गंदगी पड़ी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से संतोष जनक सफाई करने व दोबारा से स्लैब लगाने की मांग की है। नपा ठेकेदार राहुल का कहना है कि दुकानदार व मकान मालिक निर्माण सामग्री व अन्य ठोस वस्तु नाले में डाल रहे हैं जिससे नाला बंद पड़ा है।
विज्ञापन

वार्ड 14 के पार्षद विकास श्योराण ने बीचबचाव करते हुए कहा कि नाले की सफाई प्राथमिकता व मुख्य मकसद है। सफाई के बाद नाले को पत्थरों से ढका जाएगा। पत्थर का ऑर्डर दे दिया गया है। दुकानदार स्वयं सहयोग करें। किसी प्रकार के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें