रोहतक। शहर के सबसे पुराने बाजारों में शामिल कच्चा बेरी रोड मार्केट में हर माह करीब 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। मार्केट में कपड़े से लेकर जूते, मिठाई से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ तक मिल जाते हैं। यहां अलग-अलग 250 दुकानें हैं। रोजाना लगभग 2000 ग्राहक आते हैं। मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि अगर यहां सुविधाएं बढ़ें तो कारोबार और ऊंचाई पर पहुंच सकता है।
कच्चा बेरी रोड शहर के सबसे पुरानों बाजारों में से एक है। यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। किला रोड की तरह यहां भी सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।
- आशु, प्रधान, कच्चा बेरी, रोड मार्केट एसोसिएशन।
कच्चा बेरी रोड मार्केट में एक नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार के सामान की दुकानें हैं। इस कारण यहां पर ज्यादा संख्या में ग्राहक सामान खरीदने आते हैं।
- सुरेश चावला, दुकानदार
केवल शहर ही नहीं बल्कि गांवों से भी यहां पर काफी संख्या में रोजाना ग्राहक आते हैं। ऐसे में अगर यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएं तो कारोबार में वृद्धि होगी।
- नंदलाल अरोड़ा, दुकानदार
इस बाजार में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो, पार्किंग की पास में ही व्यवस्था की जाए। इसके सुंदरीकरण पर भी अधिकारी जोर दें तो यह बेहतरीन मार्केट साबित होगी।
- सुरेंद्र मक्कड़, दुकानदार
6 आशु, प्रधान, कच्चा बेरी, रोड मार्केट एसोसिएशन।
6 आशु, प्रधान, कच्चा बेरी, रोड मार्केट एसोसिएशन।
6 आशु, प्रधान, कच्चा बेरी, रोड मार्केट एसोसिएशन।