फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ईश्वर शर्मा प्रधान व लीलू राम मार्केट कमेटी के उपप्रधान बने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच कई दिन से चली आ रही खींचतान के बाद आखिर सोमवार को 4 बजे लिस्ट जारी कर दी गई। लाखन माजरा निवासी ईश्वर शर्मा को प्रधान व बेडवा निवासी लीलू राम को उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि कई दिनों से कार्यकारिणी गठन को लेकर स्थानीय नेताओं में खींचतान चली आ रही थी। इसके कारण अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी लेकिन सोमवार को आई लिस्ट में कुल 19 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अनिल खट्टर गुगाहेड़ी, जसवंत पांचाल खरक जाटान, रोशन गिल खरैंटी, दलबीर निंदाना, सविता रोहिला सैमाण, बिजेंद्र वर्मा महम, राजेश कुमार खरकड़ा, सुरेंद्र पारखी सैमाण, अजय कुमार सैनी किशनगढ़, मनोज शर्मा गिरावड़, लाइसेंस अंडर सेक्शन 10 में विजय मित्तल महम, बाबूलाल महम, तजेंद्र सिंह महम, लाइसेंस अंडर 13 में मनोज बैंसी, देवेंद्र कुमार खरकड़ा, सहकारिता समिति से राकेश निवासी अजायब को शामिल किया गया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें