रोहतक। शहर के छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जाट संस्थान की तरफ से करीब 25 लाख रुपये की लागत से स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शूटिंग रेंज तैयार किया जाएगा। संस्थान ने इस कार्य के लिए धनराशि को जोड़ना शुरू कर दिया है। इससे संस्थान की ओर से छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल या कॉलेज में जगह देखकर जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। यह बात प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कही।
दिमाना ने बताया कि विद्यालय नितिन ने सीबीएसी आर्डर 20 पंजाब में सिल्वर व हरियाणा स्कूली शूटिंग रेंज में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसे देखते हुए स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शूटिंग रेंज संस्थान की तरफ से शूटिंग रेंज तैयार करने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों को शूटिंग की अभ्यास के लिए निजी अकादमी नहीं जाना पड़ेगा, और विद्यालय से शूटिंग के खिलाड़ी तैयार होंगे। शूटिंग रेंज बनाने के अभी संस्थान के सदस्य की तरफ से जगह तय नही की गई है।