फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएपी के 4 हजार बैग पहुंचे, लेकिन मांग ज्यादा

Sat, 16 Nov 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को डीएपी खाद के बैग करीब 4000 हैफेड के पास पहुंचे है। यह खाद किसानों को सरकारी बिक्री केंद्रों पर मिलेगी। अभी प्राइवेट दुकानों पर खाद नहीं पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

गेहूं बिजाई का सीजन चल रहा है, लेकिन किसानों को खाद की कमी खल रही है। इस माह में अब तक जिले में करीब 16 हजार बैग डीएपी खाद पहुंची है, जबकि रोहतक जिले में सीजन में करीब 2 लाख डीएपी खाद के बैगों की जरूरत है।क्योंकि जिले में रबी की फसलों में सबसे ज्यादा गेहूं की बिजाई की जाती है। उसके बाद सरसों, जौ व अन्य फसलें शामिल हैं। जिले में एक लाख हेक्टेयर में गेहूं बिजाई की जाएगी। 13 हजार हेक्टेयर में सरसों है। शुक्रवार को जैसे ही किसानों को खाद पहुंचने की खबर लगी तो वे सांपला बिक्री केंद्र पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। बाद में प्राइवेट दुकानों पर पहुंचे जहां कुछ किसानों को पांच दिन पहले आया एनपीके खाद के बैग मिले।
.....
फसल बिजाई हो रही है प्रभावित
रबी सीजन के तहत सरसों व गेहूं बिजाई के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं हो पाई है जिसके चलते किसानों को डीएपी के किलत का सामना करना पड़ा ।इसमें किसानों की फसल बिजाई प्रवाहित हो रही है। खाद समय पर नहीं मिलने के कारण किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी बनी हुई है। किसान राज सिंह ,अशोक ,नरेश कुमार ,बबलू आदि ने बताया कि सरकार किसानों को डीएपी समय पर उपलब्ध न करा कर किसानों को प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन

उधर कृषि विभाग के एसडीओ डॉ संदीप का कहना है कि हैपेंड के पास खाद पहुंच गया है। सभी बिक्री केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा और किसानों की बिजाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 60 प्रतिशत एरिया में गेहूं के बिजाई हो चुकी है। इस महीने में लगभग 90 प्रतिशत बिजाई पूरी होने की उम्मीद है।
...
हर वर्ष किसानों को झेलनी पड़ती है परेशानी : ओमप्रकाश खत्री
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश खत्री ने कहा है कि हर बार सरकार की लापरवाही के चलते किसानों को रबी सीजन में बिजाई के समय खाद कमी का सामना करना पड़ता है। समय पर खाद न मिलने की वजह से किसानों की बिजाई प्रभावित होती है। सरकार ने सीजन से पहले ही खाद बीज का प्रबंध करना चाहिए था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें