संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हनुमंत क्रिकेट मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में शिव संगम क्रिकेट अकादमी ने सुगनि देवी क्रिकेट क्लब को 101 रन से हराया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मुकुंद को चुना गया।
मुकुंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिव संगम क्रिकेट अकादमी 35 ओवर में दस विकेट पर 260 रन बना पाई।
शिव संगम क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज स्वास्तिक डांगी ने दस चौके की मदद से 104 रन की पारी खेली। हितेश जून ने 46 रन एवं हरीश के 27 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
सुगनि देवी क्रिकेट क्लब की ओर से दिपांशु ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। शिवम ने दो, रितिक, कृष्ण बेनिवाल व समीक्षा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुगनि देवी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम शिव संगम क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मुकुंद (पांच विकेट) व प्रयास (तीन विकेट) के आगे नही टिक सकी और 35 ओवर में 159 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। सुंगनि देवी क्रिकेट क्लब की ओर से समीक्षा यादव ही 9 चौकों की मदद से 72 रन बना पाई।
कृष्ण ने 13 रन, दिपांशु 12 रन व कप्तान शिवम के अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया। शिव संगम क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुकुंद ने 7 ओवर में केवल 15 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया।प्रयाण ने पांच ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट एवं हितेश जून ने पांच ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए।