फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेटी बचाओ-पेड़ लगाओ के संदेश के साथ भिवानी के शिवभक्त लाए कांवड़

Sun, 20 Jul 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के गोहाना रोड पर कांवड़ लेकर पैदल चलते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भिवानी के शिवभक्त बेटी बचाओ-पेड़ लगाओ संदेश के साथ कांवड़ लेकर आए हैं। कांवड़ियों का कहना है कि परिवार की खुशहाली के साथ समाज में सकारात्मक संदेश के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए हैं।
शिवरात्रि पर्व के दो दिन शेष है। शहर की सड़कों से भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ कांवड़िये गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर शनिवार को भिवानी के कांवड़िये पहुंचे। शिवभक्त दीपक सोनी ने बताया कि 36 साल से कांवड़ लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ लाने का मुख्य उद्देश्य शिवभक्ति के साथ-साथ लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना और बेटी बचाने का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि इस बार 15 युवाओं की टोली 11 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ लेकर चल रही है। वहीं, दो कांवड़िये गोमुख से गंगाजल लेकर आए हैं। इनमें अमित, विष्णु, मीतू, जतिन, आकाश, लाला, दीपू, राहुल व प्रिंस आदि शिवभक्त शामिल हैं।
शिवभक्त लोकेश ने बताया कि कांवड़ को मुख्य रूप से फूल-पत्तियों व खिलौना गुड़िया से सजाया गया है। इनमें एक शिवभक्त 20 हजार व एक 25 हजार की कांवड़ तैयार करके लाया है। उन्होंने बताया कि हमारे टोली के लगभग कांवड़िये ने पाैधरोपण और बेटी बचाने का संदेश इस यात्रा के दौरान दे रहे हैं। शिवभक्त पतराम 23 जुलाई को जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


60 साल से सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर में लग रहा कांवड़ शिविर
दुर्गा भवन मंदिर अनेक लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में 60 से निरंतर श्रावण मास में साप्ताहिक कांवड़ सेवा शिविर लगाया जा रहा है। सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने बताया कि मंदिर की स्थापना से ही कांवड़ शिविर लगाया जा रहा है। शिवरात्रि पर शिवभक्तों के लिए साबुदाना की खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

रोहतक के गोहाना रोड पर कांवड़ लेकर पैदल चलते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें