फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा हत्याकांड: शिमला पुलिस को नहीं मिला ट्रांजिट रिमांड, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

Tue, 30 Jun 2026 10:56 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

हिमांक मित्तल ने हाउस अरेस्ट होने से पहले मीडिया को बताया था कि एक जून को वह सिंहपुरा स्थित स्कूल में गया था। वापस आते समय स्कॉर्पियो सवार अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
शिमला पुलिस को नहीं मिला ट्रांजिट रिमांड, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के बहुचर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में हिमाचल प्रदेश पुलिस मंगलवार को मृतका के भाई हिमांक मित्तल को गिरफ्तार कर नहीं ले जा सकी। क्योंकि जेएमआईसी हिमांशु आर्या ने मेडिकल रिपोर्ट के बिना ट्रांजिट रिमांड देने से इंकार कर दिया। शिमला पुलिस मंगलवार रात आठ बजे हिमांक मित्तल का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची। अब रिपोर्ट लेकर शिमला पुलिस बुधवार को दोबारा अदालत में अर्जी लगाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि हिमांक मित्तल ने हाउस अरेस्ट होने से पहले मीडिया को बताया था कि एक जून को वह सिंहपुरा स्थित स्कूल में गया था। वापस आते समय स्कॉर्पियो सवार अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला किया था। उसके पैर में रॉड डली हुई है और हाथ भी टूटा हुआ है, तभी से हिमांक घर में रेस्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें