फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली ने अच्छा शॉट खेला, अफ्रीकी खिलाड़ी ने कैच उससे भी अच्छा पकड़ा

विज्ञापन
saiphali verma
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित सुनारों वाली गली में रहने वाली सैफाली वर्मा ने मंगलवार को सीनियर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर टी-20 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। शेफाली सूरत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में चार गेंदों मे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। इस बारे में पिता संजीव वर्मा ने बताया कि शेफाली ने शॉट तो काफी अच्छा खेला था, लेकिन अफ्रीकी खिलाड़ी ने कैच उससे भी अच्छा पकड़ा।
विज्ञापन

सैफाली ने इस मैच में भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग की। हालांकि शेफाली अपने पदार्पण मैच में चार गेंद खेलकर जीरो रन पर ही आउट हो गई। शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि मुकाबले में उतरने से पहले शेफाली को भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर व अन्य सीनियर खिलाड़ियों से काफी स्पॉट मिला। उन्होंने बताया कि मुकाबले की पूर्व संध्या जब शेफाली से फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि टीम की सीनियर खिलाड़ियों ने उसे अपना नेचुरल खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। वहीं टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विरोधी टीम के गेंदबाजों पर ध्यान देने की बजाए सही गेंद पर सही शॉट खेलने की सलाह दी।
शेफाली वुमन आईपीएल में दिखा चुकी है दमखम
संजीव वर्मा ने बताया कि शेफाली इससे पहले मई 2019 में जयपुर में हुई वुमन आईपीएल में खेल चुकी है। टूर्नामेंट में भी शेफाली ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक मैच में मैन ऑफ द मैच बनीं थी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में शेफाली भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की टीम का हिस्सा थी।
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा है शेफाली
पिता संजीव वर्मा ने बताया कि शेफाली वर्तमान में सैंट पॉल स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नेशनल स्कूली खेलों में खेलते हुए गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल कर रखा है। शेफाली ने क्रिकेट का सफर आठ वर्ष की आयु में शहर के झज्जर रोड स्थित रामनारायण क्रिकेट क्लब से शुरू किया था।
अगर अच्छा खेली तो परिवार संग मत्था टेकने जाएंगे मनसा देवी
शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अभी भी दो मैच बाकी है। उन्होंने बताया कि अगर शेफाली इन दोनों मैचों में बेहतर खेलती है तो वे मनसा देवी के मंदिर पर मत्था टेकने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें