फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शैफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जड़ा शतक, हरियाणा की जीत

विज्ञापन
04 शेफाली वर्मा।
विज्ञापन
रोहतक। जिले की बेटी शैफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। शनिवार को खेले गए सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 70 रन से हराया। रोहतक की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 12 चौकों व चार छक्कों की मदद से 107 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सोनिया मेहंदियां ने 29 रन बनाए व दो विकेट लिए। मुकाबला श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट मैदान ग्वालियर में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
चार रन के स्कोर पर रीमा के रूप में पहला विकेट गंवाया। उसके बाद शैफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की व हिमाचल के किसी भी गेंदबाज को चलने नहीं दिया। शैफाली व दीया यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। हरियाणा का दूसरा विकेट 110 रन पर गिरा।
विज्ञापन

रोहतक की धाकड़ छोरियों ने मोर्चा संभाला व हरियाणा ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। हरियाणा की ओर से शैफाली ने 175.41 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए। सोनिया ने 19 गेंदों पर तीन चौकों व एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। इसके जवाब में हिमाचल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 9 पर पहला और 20 पर दूसरा विकेट गंवाया।
हिमाचल का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया व पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना पाई। हरियाणा ने 70 रन से मैच जीता। हिमाचल की ओर से एसएम सिंह ने 39 रन बनाए। हरियाणा की ओर से त्रिवेणी व अमनदीप कौर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं जिले की सोनिया ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए।

04 शेफाली वर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें