फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसएफआई ने प्रिंसिपल ऑफिस घेरा, नेकीराम कॉलेज में छत गिरने से चोटिल हुई थीं दो छात्राएं

विज्ञापन
07. नेकीराम कॉलेज में छत गिरने से छात्राएं घायल होने पर कॉलेज प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान को ज्ञ
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम राजकीय काॅलेज में वीरवार को लाइब्रेरी की छत का लेंटर गिरने से छात्रा सुष्मिता और राखी के घायल होने के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने शुक्रवार को प्राचार्य ऑफिस का घेराव किया। नई बिल्डिंग निर्माण की मांग उठाई गई।
एसएफआई ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने घायल छात्राओं को इलाज के लिए पीजीआई भेजकर मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन जर्जर बिल्डिंग की समस्या अब भी बनी हुई है। संगठन का कहना है कि कॉलेज की इमारत लंबे समय से खराब होने के बावजूद इसमें कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिससे छात्रों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएफआई ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 23 अप्रैल को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिव अमित पिलाना ने कहा कि तीन साल से जर्जर हालत के बावजूद प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने सरकार और कॉलेज प्रशासन की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 23 अप्रैल को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें