रोहतक। समचाना गांव में मकान की रजिस्ट्री व इंतकाल होने के बावजूद दूसरे पक्ष ने बुलडोजर चलाकर प्लाॅट की चहारदीवारी गिरा दी। पीड़ित सुंदर उर्फ सुरेंद्र के बयान पर सांपला थाने में संदीप, कुलदीप व रणधीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सुंदर ने बताया कि 20 साल पहले उन्होंने प्लाॅट खरीदा था जिसकी रजिस्ट्री व इंतकाल उनके पास है। इतना ही नहीं प्लाॅट का कब्जा लेकर चहारदीवारी भी करवा दी थी। 15 साल पहले प्लाॅट में मकान बनाया जहां पशु बांधते थे।
बुधवार को आरोपी संदीप, कुलदीप व रणधीर ने प्लाॅट पर कब्जा करने के लिए बुलडोजर मालिक संजय को झूठ बोलकर अपने साथ मिला लिया। इसके बाद बुलडोजर से प्लाॅट की चारदीवारी तोड़कर प्लाॅट पर कब्जा कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।