फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिंदराण में लिंगानुपात एक हजार, डीसी ने पंचायत को किया सम्मानित

Sat, 24 May 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके37...रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान गांव जिंदराण में समस्या सुनते उपायुक्त धर्मेंद्र स
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव जिंदराण में लिंगानुपात एक हजार हो गया है। इसके लिए रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीसी धर्मेंद्र सिंह गांव में पहुंचे और पंचायत को सम्मानित किया। साथ ही, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

जिंदराण स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में समस्याएं सुनने के बाद डीसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार ग्रामीणों की शिकायतों को उनके घर द्वार पर निपटाने के लिए रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इससे पूर्व उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में स्थित शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्कूल में पौधरोपण किया। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आयोजित किए गए नेत्र जांच शिविर में लाभार्थियों को चश्मे भी वितरित किए। उन्होंने गांव का लिंगानुपात एक हजार होने पर ग्राम पंचायत व सरपंच को बधाई दी। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए रात्रि ठहराव कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें