फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रिंस एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाएगा दमखम

Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके27-प्रिंस पहलवान को सम्मानित करते हूए। स्रोत:कोच
विज्ञापन
हतक। वियतनाम में 18 से 21 जून तक होने वाली अंडर-23 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 22 मई को साई सेंटर लखनऊ में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ग्रीको रोमन कुश्ती के 82 किलो भार वर्ग में गांव समर गोपालपुर के पहलवान प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त करके भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

प्रिंस पहलवान अब 18 से 21 जून तक वुंग ताऊ वियतनाम में होने वाली एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। इससे पहले भी प्रिंस पहलवान का 12 मई को हुए सेलेक्शन ट्रायल में वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज, उलानबटार (मंगोलिया) के लिए सीनियर इंडिया रेसलिंग टीम में चयन हो चुका है। पहलवान प्रिंस सोनीपत के सफियाबाद गांव स्थित स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी में कोच सुरेंद्र कादयान, नितिन शर्मा, सचिन शर्मा, अमित व अंकुश शर्मा के पास अभ्यास करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें