02सीटीके23 उपमंडल कार्यालय में मौजूद सीरमैन इकाई सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत : संघ
रोहतक। सीवरमैन इकाई सफाई कर्मचारी संघ समस्याओं को लेकर पूर्व सहकारिता मंत्री से मिला। संघ के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि सीवरमैंन 15 साल से जन स्वास्थ्य विभाग में एचकेआरएन के तहत कार्यरत हैं। सीवरमैन को अब तक 58 साल की जॉब सुरक्षा नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि दो माह के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है। ऐसे में सीवरमैन पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिले। मंत्री मनीष ग्रोवर ने अधीक्षक अभियंता से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया। दौरान संघ उपप्रधान सुरेंद्र, सचिव राजेश, महासचिव, मिलन, शिवा, राहुल आदि मौजूद रहे।