रोहतक। जिला स्तरीय अखाड़ा दो दिवसीय प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। इसमें फ्री स्टाइल के अलग-अलग वेट कैटेगरी में मुकाबले हुए। यह प्रतियोगिता छोटूराम स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के अलग-अलग गांवों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। 61 किलोग्राम भारवर्ग में शुभम ने पहला स्थान व राहुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम भारवर्ग में सोनू ने पहला और नितिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कोच मनदीप, कोच प्रदीप, कोच रविन, कोच रवि, कोच नितू दहिया और कोच मंजीत ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
यह रहे परिणाम
अंडर-21 में 57 किलोग्राम भारवर्ग में यान्नत ने पहला व लक्ष्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल ने पहला व रिषभ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलोग्राम भारवर्ग में विक्रम ने पहला व कपिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 79 किलोग्राम भारवर्ग में विवेक ने पहला व प्रिंस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 86 किलोग्राम भारवर्ग में मंजीत ने पहला व अमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 92 किलोग्राम भारवर्ग में रविंद्र ने पहला व राजेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 110 किलोग्राम भारवर्ग में अरमान ने पहला और दिपांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 41 से 45 किलोग्राम भारवर्ग में उदित ने पहला व आर्यन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भारवर्ग में दिपांशु ने पहला व विंसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 51 किलोग्राम भारवर्ग में देव मलिक ने पहला व हैपी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भारवर्ग में विकास ने पहला व मंजीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग लड़के 57 किलोग्राम भारवर्ग में संदीप, 61 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल, 65 किलोग्राम भारवर्ग में मंजीत, 70 किलोग्राम भारवर्ग में कपिल, 74 किलोग्राम भारवर्ग में अश्वनि, 79 किलोग्राम भारवर्ग राहुल व 86 किलोग्राम भारवर्ग में कृष्ण ने पहला स्थान प्राप्त किया।
02सीटीके15...छोटूराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय फ्री स्टाइल अखाड़ा प्रतियोगिता में दांव लग
02सीटीके15...छोटूराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय फ्री स्टाइल अखाड़ा प्रतियोगिता में दांव लग