21सीटीके29..देव कॉलोनी पार्क के पास गली में भरा सीवर का पानी। संवाद
रोहतक। देव कॉलोनी में पिछले 10 दिन से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के वासी तीन बार विभाग को शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान हीं नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को दूसरी गली से घूमकर बाहर सड़क की तरफ जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय भी खराब हो रहा है। लेकिन विभाग इसका समाधान कर नहीं रहा है।
देव कॉलोनी निवासी मीनाक्षी, निधि, रितु, सरोज, अमन, जया समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि सीवर से पानी निकलने की समस्या काफी समय से है लेकिन अब पिछले 10 दिन से ज्यादा है। जहां पर पानी भरा हुआ है, वहां पर कुछ जगह पर गड्ढे तक बने हुए हैं। अगर कोई वाहन वहां से गुजरता है तो वह गड्ढे में जरूर फंसता है। रात के समय दुपहिया वाहन चालकों को भी गड्ढों के कारण समस्याएं झेलनी पड़ती है। वहीं पानी तीन दिन से ज्यादा भरने से बदबू आने लगती है। विभाग इसके लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। विभाग द्वारा यहां की सफाई तक नहीं करवाई जा रही है।
वर्जन
इस तरह की दिक्कत है और शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया गया है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। फिलहाल वहां की साफ सफाई के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग
21सीटीके29..देव कॉलोनी पार्क के पास गली में भरा सीवर का पानी। संवाद