फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिन्नोट कॉलोनी में सीवर लाइन बिछेगी और सड़क भी बनेगी

Thu, 29 Feb 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एलिवेटेड रोड के विस्थापितों को दुकान अलॉट करने के बाद नगर निगम अब चिन्नोट कॉलोनी में सीवर व सड़क बिछाएगा। वीरवार को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया चिन्नोट कॉलोनी में पहुंचे और मौके का मुआयना किया। साथ ही इंजीनियरिंग ब्रांच के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ को आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

करीब छह साल पहले रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर एलिवेटेट ट्रैक बनाने के लिए गांधी कैंप में दुकान व मकानों का अधिग्रहण किया गया था। निगम की तरफ से 36 दुकानदारों को पार्क हाउस चौक पर नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में दुकानें दी जा रही हैं। सरकार ने पीजीआईएमएस से चिन्नोट कॉलोनी के साथ लगती जमीन ली थी, यहां 67 प्लाॅट काटे जाने हैं। अभी तक प्लाॅट काटने का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
वीरवार को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया एलिवेटेड ट्रैक के साथ बनी रही सड़क का निर्माण देखने के साथ चिन्नोट कॉलोनी में भी पहुंचे और सड़क, सीवर व दूसरी मूलभूत सुविधाएं देने के इंजीनियरिंग ब्रांच को आदेश दिए। साथ ही एलओ ब्रांच को हिदायत दी कि उन प्रभावितों से सहमति पत्र लेने की हिदातय दी, जिन्होंने अभी तक नहीं दी है। वहीं, ऐलिवेटिड ट्रैक के साथ प्रस्तावित सड़क से प्रभावित 5 भू-स्वामियों को निगम ने मुआवजा राशि भी दी।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह, सहायक नगर योजनाकार तिलकराज, नायब तहसीलदार बंसी लाल, भू-अधिकारी संदीप बतरा, भवन निरीक्षक रवि कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें