फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सात ट्रेनें रद्द, 20 चल रहीं लेट, इंतजार में ठिठुर रहे यात्री

विज्ञापन
करीब सवा घंटा देरी से पहुंची किसान एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। कोहरे का असर ट्रेनों पर ही नहीं, बल्कि नौकरी करने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। रोजाना देरी से पहुंच रही गाड़ियों के कारण नौकरी करने वाले लोग समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे। कोहरे के कारण दूसरे स्थानों से रोहतक पहुंचने वाली अधिकांश गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही। रोहतक से दिल्ली, पानीपत, जींद व भिवानी की तरफ चलने वाली गाड़ियों में रोजाना हजारों लोग सफर करते है। लेकिन समय पर गाड़ियों का संचालन न होने के कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे यात्री काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

ये गाड़ियां देरी से पहुंच रहीं
कोहरे के कारण रोहतक स्टेशन पर गाड़ियों के संचालन में देरी हो रही है। इन गाड़ियों में जींद की तरफ चलने वाली जींद एक्सप्रेस स्पेशल 30 मिनट देरी, रेवाड़ी-जींद डेमू एक्सप्रेस 30 मिनट देरी, बठिंडा सुपर फास्ट एक्सप्रेस 11 मिनट देरी, नई-दिल्ली-जींद मेमू 40 मिनट देरी, गंगानगर इंटरसिटी 20 मिनट देरी, अवध आसान एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट देरी से चली। वहीं, पानीपत की तरफ से चलने वाली गाड़ियों में एकता एक्सप्रेस 45 मिनट देरी, हरिद्वार एक्सप्रेस दो घंटा 23 मिनट देरी, पानीपत एक्सप्रेस स्पेशल 46 मिनट देरी से पहुंची। भिवानी की तरफ चलने वाली गाड़ियों में गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट देरी, कालिंदी एक्सप्रेस दो घंटे 15 मिनट देरी, त्रिपुरा एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों में नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल एक घंटा देरी, कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक घंटा 34 मिनट देरी, पातालकोट एक्सप्रेस 30 मिनट देरी, किसान एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।
ये गाड़ियां रहीं रद्द
जींद एक्सप्रेस स्पेशल, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 21 जनवरी तक रोका गया है। इसके साथ ही रोहतक-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल, भिवानी-रोहतक एक्सप्रेस स्पेशल 11 जनवरी तक, रोहतक-भिवानी-रोहतक एक्सप्रेस स्पेशल 11 जनवरी तक, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस 11 जनवरी तक, दिल्ली-भिवानी एक्सप्रेस 11 जनवरी तक रद्द की गई है।
विज्ञापन

कोट्स-
रेलवे की तरफ से शाम 5:30 पर भिवानी की तरफ चलने वाली गाड़ी रद्द करने से काफी परेशानी हो रही है। पहले शाम वाली गाड़ी से समय पर पहुंच जाते थे, अब देर रात पहुंचते हैं।
- विशाल कक्कड़, यात्री
दिल्ली से शाम 5 बजे रोहतक के लिये चलने वाली सवारी गाड़ी रद्द होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण पहले ही सभी गाड़ियां देरी से चल रही हैं।
- अमित, यात्री
दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ी रद्द होने के कारण मैं समय पर नौकरी के लिये नहीं पहुंच पाता। सभी गाड़ियां कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं जिससे परेशानी बढ़ गई है।
- नरेश जांगड़ा, यात्री
रोहतक से जींद की तरफ शाम 6 बजे चलने वाली जाखल एक्सप्रेस नहीं चल रही। सुबह भी देरी से काम पर पहुंचते हैं और शाम को भी गाड़ी रद्द होने के कारण रात तक इंतजार करना पड़ता है।
- अशोक, यात्री
वर्जन
कोहरे के कारण पीछे से ही गाड़ियां देरी से चल रही है। साथ ही कुछ गाड़ियां उत्तर रेलवे विभाग के निर्देशानुसार ही रद्द हुई हैं। जैसे ही अधिकारियों की तरफ से निर्देश जारी होंगे, ट्रेन दोबारा शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

- बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें