फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र, सैन्य कर्मी व महिला समेत सात पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। सोमवार को जिले में दो छात्र, सैन्य कर्मी व महिला समेत सात लोग पॉजिटिव मिले। इसके अलावा एक वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जिले में रिकवरी दर 97.38 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.69 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से कोरोना संक्रमण का फैलाव थमता जा रहा है। इससे संक्रमण दर 5.69 हो गई है। सोमवार को उपचार के दौरान मेडिकल क्वार्टर निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। सोमवार तक जिले में कोरोना की जांच के लिए चार लाख 52 हजार 64 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से चार लाख 26 हजार 120 निगेटिव मिले हैं। 25 हजार 739 पॉजिटिव मिले और अब तक 535 लोगों की मौत हो गई है। सात कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 138 रह गई है। वहीं, 757 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। पीजीआई के कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में 35 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 19 आईसीयू में हैं। वहीं, अब तक स्वास्थ्य विभाग 244236 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। सोमवार को 3179 को पहली और 575 को टीके की दूसरी डोज लगाई गई।
ब्लैक फंगस के दो मरीजों ने गंवाई आंखें, 12 का हुआ ऑपरेशन
रोहतक। पीजीआईएमएस में सोमवार को उपचार के दौरान ब्लैक फंगस के दो मरीजों को आंखें गंवानी पड़ी हैं। अब तक 14 मरीज उपचार के दौरान अपनी आंखें गंवा चुके हैं। संस्थान में 197 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं सोमवार को 12 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। संस्थान के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए सरकार की ओर से 482 इंजेक्शन मिले हैं, जो मरीजों को लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें