रोहतक। सांपला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि रोहतक के जिला संयोजक विजय कुमार रहे। जिसका शुभारंभ विजय कुमार ने मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण करके किया। विद्यालय के प्राचार्य संदीप नैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में विभिन्न छात्राओं ने योग, सूर्य नमस्कार, नृत्य, गीत और कविता पाठ किया। अंत में मुख्य अतिथि विजय ने सभी छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए और उन्होंने छात्राओं को धैर्य और त्याग की भावना से सेवा करने की प्रेरणा दी। सभी स्वयंसेविकाओं को भविष्य में सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में उप प्राचार्य सुनील नेहरा, मोहन, मोनिका डॉ. सत्यदेव, सत्यवान, निशा, रेखा व संत कंवर ने अपनी भागीदारी दिखाई। इसके लिए नोडल अधिकारी शालिनी ने सभी का हार्दिक आभार जताया।