फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेवा भारती ने उन्नत सिलाई सेवा केंद्र का किया शुभारंभ

Thu, 23 Jul 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32-उन्नत सिलाई सेवा केंद्र का शुभारंभ के दौरान सिलाई सैंटर में मौजूद महिलाएं। स्रोत- फाउंडेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा भारती हरियाणा, रोहतक शाखा ने सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से उन्नत सिलाई सेवा केंद्र का शुभारंभ किया है। बुधवार को महावीर कॉलोनी स्थित सेवा भारती कार्यालय में आयोजित एक समारोह में इस केंद्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार मटाले रहे।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण राष्ट्र निर्माण का आधार है। समाज की महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना एक अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्नत सिलाई सेवा केंद्र में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए 3 से 6 माह तक के प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं स्वरोजगार, बुटीक संचालन, गारमेंट उद्योग में कार्य या स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस अवसर पर सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन की ओर से डॉ. अनादी एन सिन्हा और गौरव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें