फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

Thu, 23 Jul 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा थाना क्षेत्र की 37 वर्षीय महिला ने पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और मारपीट की शिकायत दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी दूध बेचने का काम करता है। दूध लेने के कारण उसका घर आना-जाना था। आरोपी ने उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पिस्तौल दिखाकर पहले भी जबरदस्ती की थी।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि 2 मई की रात को पति के घर नहीं होने पर आरोपी आया और धमकाकर संबंध बनाया। इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर कई बार अवैध संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि गांव छोड़कर रोहतक में रहने के बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। 29 जून की रात बेटे के सामने मारपीट की। बेटे ने पुलिस को बुलाया तो आरोपी भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें