फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से नौकर ने चोरी किए टायर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के विवेकानंद चौक के पास स्थित शोरूम से नौकर ने टायर चोरी कर लिए। गोदाम मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी टायर भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी गुरबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह विवेकानंद चौक पर टायर का शोरूम चलाता है। उसने कई दिन पहले शोरूम के अंदर जांच की तो अलग-अलग कंपनी के सात टायर चोरी मिले। उसने अपने स्तर पता लगाया, तब उसे पता लगा कि टायर करीब एक माह के दौरान उसके पास नौकरी करने वाले हिमाचल के कांगड़ा निवासी अवतार ने चोरी किए हैं। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए टायर बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी गया जेल
टायर शोरूम मालिक ने चोरी की शिकायत दी थी। उसने अपने नौकर पर ही आरोप लगाए थे। जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गए टायर बरामद कर लिए हैं। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें