फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय रैंकिंग पाने के लिए 15 तक भेजें रिपोर्ट

Sun, 10 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अब देशभर के नेशनल इंस्टीट्यूट और विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग होगी। मानव संसाधन मंत्रालय ने कवायद भी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी संस्थानों को 31 दिसंबर तक अपनी उपलब्धियों की रिपोर्ट भेजनी थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जनवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि देश के नेशनल इंस्टीट्यूट और विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क सिस्टम शुरू किया है।

इसके लिए सभी संस्थानों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन इस अवधि में कई संस्थान रिपोर्ट नहीं दे सके। अब संस्थानों को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस रिपोर्ट में संस्थानों को अपना तीन वर्ष का पूरा रिकार्ड देना होगा।
विज्ञापन


यानी शोध प्रकाशन, रिसर्च प्रोजेक्ट, छात्र और फैकल्टी समेत इंफ्रास्ट्रचर आदि की जानकारी देनी होगी। एमडीयू में इसके लिए जेनेटिक विभाग के प्रो. जयप्रकाश यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें