फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान किया फिर लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया

Sun, 10 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गौकर्ण धाम में बाबा लक्ष्मण पुरी की 21वीं पुण्य तिथि पर जनसेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शनिवार को लगाए गए शिविर का उद्घाटन डीसी डीके बेहेरा ने किया। उन्होंने कहा, रक्तदान करके किसी की जान बचाई जा सकती है। हर किसी को रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर जनसेवा समिति के प्रधान सतीश सुनेजा ने 70वीं बार, रोबिन सचदेवा ने 32वीं और समिति सचिव अशोक गुलाटी ने 28वीं बार रक्तदान किया। वहीं शिविर में 106 रक्तदाताओं ने दान किया तो 100 से अधिक लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया।

इसी दौरान डेरे में लगाए गए चर्म रोग चिकित्सा शिविर में 300 से ज्यादा रोगियों ने अपनी जांच करवाई। इस मौके पर नेत्रदान के लिए जागरूकता शिविर भी लगाया गया, जिसका उद्घाटन एसपी शशांक आनंद ने किया। वहीं गौकर्ण धाम के महंत कपिलपुरी ने रक्तदान करने वालों और वहां पर मौजूद लोगों को नेत्रदान का संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रीकिशन हुड्डा, पूर्व विधायक बीबी बत्तरा, मेयर रेणु डाबला, उद्योगपति राजेश जैन, अवतार सिंह कोचर उर्फ  डोली, मनमोहन गोयल, सुभाष तायल, सुनील बल्ली, पार्षद गुलशन ईश पुनियानी, पूर्व पार्षद सीताराम सचदेवा, रूबी चावला, राकेश गुगनानी, गुलशन निझावन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें