फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 220 मरीजों की आंखों की जांच, 60 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी17-अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित 60वां निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर में मौजूद
विज्ञापन
जींद। जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लायंस क्लब सिटी की ओर से मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में 60वां निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर में 220 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 60 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। चयनित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए बस से दिल्ली स्थित वेणु आई इंस्टीट्यूट भेजा गया।
विज्ञापन

शिविर में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम चिल्लाना मुख्य अतिथि रहे, जबकि अखिल भारतीय सोहम महामंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। क्लब प्रधान विकास मित्तल ने बताया कि 61वां निशुल्क आई ऑपरेशन शिविर 15 दिसंबर को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष सुरेश जिंदल, सचिव हरिमोहन गर्ग, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, मनीष सिंघल, पूर्व प्रधान डीएन जिंदल, पंकज गर्ग, जगमोहन मित्तल, रोशन लाल गर्ग, अंकित गोयल, दीपक अग्रवाल और पूर्व प्रधान वीपी गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें