रोहतक। जन्माष्टमी पर्व पर जिले में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। बुधवार को जिलाधीश अजय कुमार ने जिले में आठ सितंबर तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इनके साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात करेंगे। यह सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।
ऐसे रहेगी ड्यूटी
ड्यूटी मजिस्ट्रेट : एसएचओ
जिला विकास व पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार : सिटी पुलिस थाना व पुरानी सब्जी मंडी
तहसीलदार मनोज कुमार : सिविल लाइन व आर्य नगर
कलानौर के तहसीलदार राजेश कुमार : पीजीआईएमएस व शिवाजी कॉलोनी थाना
कलानौर के नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र : अर्बन एस्टेट व सदर पुलिस
रोहतक के नायब तहसीलदार बंसीलाल : बहु अकबरपुर
कलानौर के खंड विकास व पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार : कलानौर पुलिस थाना
सांपला के खंड विकास व पंचायत अधिकारी अक्षय : सांपला पुलिस
सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह : आईएमटी पुलिस थाना
महम के नायब तहसीलदार दीपक : महम पुलिस थाना
लाखनमाजरा के नायब तहसीलदार मुकुल कुमार : लाखनमाजरा पुलिस थाना
जन्माष्टमी पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की ओर से विभिन्न थानों के एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ महिला पुलिस बल भी तैनात रहेगा। जनता से अपील है कि वह शांतिपूर्वक अपना पर्व मनाएं और कहीं पर हुड़दंग न करें। मंदिरों पर संबंधित एरिया के थानों से पूरी टीम तैनात रहेगी।
-अजय कुमार, जिलाधीश