फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 4 घंटे में डेढ़ किलोमीटर की दूरी में दो लोगों से मोबाइल छीने ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में स्नेचरों की नजरें मोबाइल फोन पर टिकी हैं। मंगलवार शाम साढ़े पांच से साढ़े नौ बजे के बीच दो जगहों पर हुई मोबाइल छीनने की घटना भी यही बयां कर रही है। दोनों वारदात को काले रंग की बाइक पर सवार युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन

हिसार के बड़़छप्पर निवासी हंसवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह निजी अस्पताल में काम करता है। वह मंगलवार को जुलाना से ट्रेन के जरिए शाम करीब साढ़े पांच बजे रोहतक आया। आर्यनगर के निजी स्कूल के पास दो लड़के काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए। इन्होंने हाथ से मोबाइल छीना और भाग गए। इनके खिलाफ कानूनी की जाए।
इधर, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पंकज ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी आईटीआई मैदान स्थित बालकनाथ पार्क के पास गया था। सड़क पर चलते हुए फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो युवक मोबाइल छीन कर भाग गए। इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें