फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टरों का गांव से बुरा हाल, सीवर ओवरफ्लो, सड़कें टूटीं

Thu, 06 Nov 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
54-यह गांव नहीं है साहब, शहर के सेक्टर दो के बाजार है। यहां की सड़कों पर सीवर का पानी भरा है। स
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टरों के हालत गांव से भी बदतर नजर आ रहे हैं। यहां के सीवर ब्लाॅक हैं तो सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है। गलियों में आवारा पशु घूम रहे हैं। सड़कें जर्जर हैं। इन समस्याओं ने सेक्टर की चमक को फीका कर गांवों से भी बदतर बना दिया है। सेक्टरवासियों का यह दर्द न शासन को नजर आ रहा है न प्रशासन सुनाई कर रहा है। नतीजतन सेक्टरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

सेक्टर के लोगों का कहना है कि सेक्टर में बार-बार सीवर ब्लाॅक हो रहे हैं। सेक्टर दो की मार्केट में सीवर ब्लॉक होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इतना ही नहीं यहां पर आवारा पशुओं की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। यहां के खाली प्लॉटों उगी हुई झाड़ियों को भी नहीं काटा जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर एक में भी सड़कें खस्ताहाल
सेक्टर एक में सड़कें खस्ताहाल हैं। सेक्टरवासियों का कहना है कि यहां सड़कों की स्थिति भी खराब हो रही है। एक बार सड़क टूटने के बाद उसकी सुध जल्दी नहीं ली जा रही है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

54-यह गांव नहीं है साहब, शहर के सेक्टर दो के बाजार है। यहां की सड़कों पर सीवर का पानी भरा है। स

54-यह गांव नहीं है साहब, शहर के सेक्टर दो के बाजार है। यहां की सड़कों पर सीवर का पानी भरा है। स

54-यह गांव नहीं है साहब, शहर के सेक्टर दो के बाजार है। यहां की सड़कों पर सीवर का पानी भरा है। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें