रोहतक। प्रदेश और विशेष रूप से रोहतक जिले में क्रिकेट खेल की कथित 50 वर्षों की गुलामी को समाप्त करने के लिए पूर्व रणजी खिलाड़ी और क्रिकेट कोच दलबीर सिंह ने सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्लब क्रिकेट को मान्यता दिलवाना है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान में क्लब को मान्यता है। इसी तरह हरियाणा में क्लब को मान्यता देनी चाहिए। दलबीर ने कहा कि जब प्रदेश की टीम का चयन किया जाता है तो उसमें ज्यादा खिलाड़ी एक व दो अकादमी के होते हैं। उनके पास ही रजिस्ट्रेशन है। वहां बच्चों के साथ भेदभाव होता है।
क्लब क्रिकेट को प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है। सिर्फ एक अकादमी कोई ज्यादा खिलाड़ी तैयार नहीं कर सकती है। अगर ज्यादा अच्छे खिलाड़ी तैयार करने हैं तो कई अकादमियों को रजिस्ट्रेशन देना होगा। अगर क्लब क्रिकेट को प्रोत्साहन मिल गया तो आने वाले समय में भारत की टीम में हरियाणा के खिलाड़ी दिखेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए व क्लब क्रिकेट को मान्यता देनी चाहिए।