फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 96 प्रतिशत पहुंची मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएचई (उच्च शिक्षा निदेशालय) ने सोमवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। दाखिले को लेकर उत्सुक विद्यार्थियों ने भी राहत की सांस ली। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने फीस जमा करा कर दाखिला सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इनके पास 14 अक्तूबर तक फीस जमा कराने का समय है।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के तहत डीएचई ने दूसरी मेरिट सूची जारी की। यह सूची 96 प्रतिशत तक पहुंची। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स कोर्स में 96.4 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थी का नाम सबसे ऊपर रहा। दूसरे कोर्सों में भी 85 से 90 के बीच मेरिट सूची रही। गणित में 93.6, अंग्रेजी में 90.8 मेडिकल में 88.4 व नोन मेडिकल में 85.6 प्रतिशत अंक वालों को पहला प्रवेश मिला। इस टफ मुकाबले में मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थी 14 अक्तूबर तक अपनी फीस जमा करा कर सीट सुरक्षित कर सकते हैं। डीएचई की ओर से मेरिट सूची में देरी के चलते विद्यार्थियों को दाखिले के लिए फीस जमा कराने का समय कम मिल रहा है। हालांकि पहली सूची के बाद विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए आठ अक्तूबर तक का समय दिया गया था। ऐसे में दूसरी मेरिट सूची वाले विद्यार्थियों को भी अतिरिक्त समय के रूप में राहत मिलने की संभावना है। यह राहत डीएचई पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें