फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़... 10 गोली चली, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
27सीटीके31...रोहतक में पुलिस मुठभेड़ के बाद पीजीआई में उपचाराधीन गौरव व राहुल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। 24 घंटे के अंदर रोहतक पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर करते हुए मंगलवार शाम 5:15 बजे बहु अकबरपुर गांव के पास खेतों से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन पहले दुकानदार पर फायरिंग के बाद से फरार भिवानी जिले के गांव नांगल गांव निवासी गौरव के कूल्हे तो धारेड़ू निवासी गौरव के पैर में गोली लगी है। इससे पहले सोमवार रात को पुलिस ने ठेके पर फायरिंग के आरोपी खरैंटी गांव निवासी अमन व पोलंगी निवासी पूरव उर्फ भोला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। अमन के कूल्हे व पूरव के पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस के मुताबिक, 23 मई को सुभाष रोड पर कारों की खरीद-फरोख्त करने वाले आर्य नगर निवासी रचित की दुकान पर फायरिंग की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की। इसके बाद पता चला कि फायरिंग के पीछे भिवानी जिले के गौरव व राहुल का हाथ है, जिनकी मदीना गांव में रिश्तेदारी है।
सीआईए प्रथम की टीम को मंगलवार शाम को सुराग लगा कि आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहे हैं। फिलहाल बहु अकबरपुर गांव के नजदीक खेत में बने एक कमरे (कोठरा) में छुपे हुए हैं। एसआई विनोद देशवाल, अमित दलाल व मंजीत की टीम ने दबिश दी। बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गौरव के कूल्हे व राहुल के पैर में गोली लगी। दोनों ओर से 10 गोली चलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया। इसके बाद एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया। आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद हुए हैं।

27सीटीके31...रोहतक में पुलिस मुठभेड़ के बाद पीजीआई में उपचाराधीन गौरव व राहुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें