रेवाड़ी। जिले में बुधवार को डेंगू के तीन नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 194 पहुंच गई है। शहर में अब तक सर्वाधिक 77 डेंगू संक्रमित पाए गए हैं।
मलेरिया इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने नागरिकों से घर और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है। डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है।
उप सिविल सर्जन एवं मलेरिया उन्मूलन नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देशानुसार लगातार जांच और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डेंगू और मलेरिया के मामलों वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जा रही है। संवाद