महम एवीटी स्टाफ की टीम ने कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग मामले में दूसरे आरोपी अमन उर्फ बाज को गुगाहेड़ी रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी ने विधायक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के करीब 11 घंटे बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ये मामला 20 जून को कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर हुई फायरिंग से जुड़ा है। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी अमन लाखनमाजरा को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।