संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को 30 जून से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा के बाद वरिष्ठ अधिकारी पुन: स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। बताया कि बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक जिम्मेदार को पांच-पांच किलोमीटर क्षेत्र (पैच) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
उन्होंने ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि बाढ़ के पानी की निकासी के लिए लगाए गए पंप सेट, साइफन पंप, डीडी पंप सेट और अन्य जल निकासी उपकरणों की कार्यशीलता की जांच कर ली जाए। बैठक में निगम आयुक्त कम अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पवार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह व सिंचाई विभाग अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।