रोहतक। थाना आर्यनगर क्षेत्र स्थित सुभाष रोड आकाशवाणी केंद्र के सामने एक दुकानदार से स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने रुपये के थैले को छीनकर भाग गए।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। हालांकि बदमाशों ने घटना करने के लिए बिना नंबर की स्कूटी का प्रयोग किया है।
संजय नगर निवासी अशोक कुमार की अशोका चौक के पास लुधियाना कुल्फी नाम से दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके घर के लिए स्कूटी पर जा रहे थे। दुकान पर हुई कमाई और कुछ अन्य रुपये करीब 50 हजार रुपये थैले में रखे थे। जब वह स्कूटी से सवार होकर अपने घर के लिए जा रहे थे तो रास्ते में बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए तीन बदमाश उनके हाथ से बैग लूटकर गोहाना अड्डे की ओर भाग गए।
घटना के बाद वह काफी घबरा गए और रात में जाकर घर चले गए। रविवार को घबराहट से बाहर आने के बाद बेटों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।