फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार की माैत, दूसरा घायल

Tue, 06 May 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क पार करते समय स्कूटी को ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठा राजबीर घायल हो गया। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सांपला पुलिस ने बताया कि चुलियाणा निवासी रमेश और राजबीर रविवार रात को चुलियाणा मोड़ के नजदीक सड़क पार कर रहे थे। उसी समय चुलियाणा गांव की ओर से एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार में आई और स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी चालक रमेश उछलकर दूर जा गिरे और उनका सिर सड़क पर लगा। इससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठे राजबीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के चश्मदीद चुलियाना मोड़ निवासी सतीश ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर घायल राजबीर को लोगों की मदद से पीजीआई में भर्ती कराया है। सतीश की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें