फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सैलून पर युवकों के बीच में चली कैंची, एक की मौत व दो घायल; सुनारिया कला गांव की घटना

Fri, 09 Aug 2024 03:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

परमजीत के पेट में कई कैंची लगने से उसकी मौत हो गई है। जबकि सुनील की सीने में और अजीत के पैर और शोल्डर में  कैंची लगने से घायल हुआ है। दोनों घायलों का इलाज पीजीआईएमएस में चल रहा है। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले के इस मामले मके पीछे क्या कारण रहा है, इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के सुनारिया कला गांव में हेयर कटिंग की दुकान पर हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है। युवकों के बीच में विवाद होने के बाद आपस में कैंची चलाई है। जिससे एक की मौत हुई है और दो घायल हुए है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस में भेज दिया है। जबकि घायलों को भी पीजीआईएमएस पर भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवक की पहचान परमजीत (30) के रूप में हुई है। जबकि घायल सुनील (40) और अजीत (37) हुए हैं। 

परमजीत के पेट में कई कैंची लगने से उसकी मौत हो गई है। जबकि सुनील की सीने में और अजीत के पैर और शोल्डर में  कैंची लगने से घायल हुआ है। दोनों घायलों का इलाज पीजीआईएमएस में चल रहा है। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले के इस मामले मके पीछे क्या कारण रहा है, इसकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें