फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध हों स्कूल : सलाह

Fri, 30 Jan 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
33...रोहतक के प्रेम नगर ​स्थित कार्यालय में बैठक स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा के राज्य क
विज्ञापन
रोहतक। सलाह संगठन के राज्य प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि सांसद जिंदल के बयान का विरोध करते हुए उनसे अपने बयान पर खेद प्रकट करने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार से मांग की गई कि सभी सरकारी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से ही संबद्ध रखा जाए।
विज्ञापन

प्रेम नगर स्थित कार्यालय में वीरवार को सलाह (स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सांसद नवीन जिंदल के बयान की निंदा की गई जिसमें उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग बोर्ड भिवानी को बंद करके कर्मचारियों को शिक्षा विभाग को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जोड़ने की अनुशंसा की है।
अशोक शर्मा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी केवल एक परीक्षा संचालित करने वाली संस्था नहीं है बल्कि यह प्रदेश की शैक्षिक परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों का संवाहक है। आज जब कई राज्य अपने बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं। ऐसे समय में हरियाणा के बोर्ड को समाप्त करने की चर्चा दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश हितों के विपरीत है। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी से अजय मलिक, अनिल सैनी, राजबीर धारेडू, भूपेंद्र सिंह, विवेक फौगाट, अरुण दांगी, विनोद भामला, रमन रोहिल्ला, नाजिम आजाद व सुशील कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें