37...आरएफपीएल टूर्नामेंट जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते निजी स्कूल के खिलाड़ी व स्टाफ सद
रोहतक। आरएफपीएल टूर्नामेंट के तहत किंग्स कॉलेज में आयोजित फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक निजी स्कूल ने खिताब अपने नाम किया। अंतिम मुकाबले में निजी स्कूल की टीम ने कॉलेज को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विद्यालय के निदेशक विक्रांत मायना और सान्या मायना ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं। सह निदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं और यह जीत विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। संवाद