फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लहरोदा पुल के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान महेंद्रगढ़ जा रहे एक अन्य बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो गए। इन सभी घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के दाखिल करवाया गया, जहां से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझुनू जिले के चुड़िना गांव निवासी 17 वर्षीय अमन अपने दोस्त गांव निवासी प्रेम के साथ नारनौल अपनी स्कूल ड्रेस लेने के लिए जा रहा था। जब वह लहरोदा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टकरा गए। इससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान नारनौल से महेंद्रगढ़ जा रहा नूनी अव्वल निवासी ओमप्रकाश व राहुल शेखपुरा की बाइक का भी संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह भी सड़क पर गिर गए। इस हादसे में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने मृतक अमन का बुधवार देर सायं पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अमन बारहवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें