फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूल बस चालक ने ओवरटेक कर स्कूटी को मारी टक्कर, दो छात्राएं घायल

विज्ञापन
06सीटीके26...मौके पर खडी श्रतिग्रस्त स्कूटी। स्रोत: विडियाग्रैब
विज्ञापन
शहर के सेठ जगदीश राय पार्क के नजदीक एक निजी स्कूल बस ने कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राओं को चपेट में ले लिया। इससे छात्राएं घायल हो गईं और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित छात्राओं के परिजन ने निजी स्कूल बस चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


गांव सुंदरपुर निवासी शिवानी व तमन्ना दोनों रोहतक के एक निजी कोचिंग शिक्षण संस्थान में सुबह कोचिंग के लिए गई थीं और दोपहर को स्कूटी से लौट रही थीं। जब वह सेठ जगदीश राय पार्क के पास पहुंचीं तो एक निजी स्कूल बस ने ओवरटेक करने के दौरान छात्राओं की स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्राएं घायल हो गईं और आसपास के लोगों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। शिकायत मिलने पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपी चालक बस को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें