फोटो 24जेएनडी10-आधारशिला पब्लिक स्कूल की निदेशक डॉ. अंजू सिहाग को एचटीएसई-2026 में विद्यार्थियो
जींद। हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एचटीएसई)-2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा का पहला चरण 16 से 18 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगा। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा 26 और 27 नवंबर को होगी।
महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने बताया कि जिले में विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन की ओर से स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। इसके तहत आधारशिला पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएन मॉडल स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल और होली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से संवाद किया गया है। राज्य स्तर पर चार समूहों में प्रत्येक समूह के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5100, 4100 और 3100 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।