फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वित्तमंत्री सीतारमण का फर्जी वीडियो बनाकर पूर्व प्राचार्य से ठगे 10.28 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर चलाकर सरकारी योजना के नाम पर पूर्व प्राचार्य से साइबर ठग गिरोह ने 10.28 लाख रुपये हड़प लिए। कृपाल निवासी धर्मबीर सैनी ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में धर्मबीर सैनी ने बताया कि तीन फरवरी को वह मोबाइल फोन में फेसबुक चला रहे थे। उन्होंने एक वीडियो देखा जिसमें केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सरकार की नई स्कीम के बारे में बता रही थीं कि कैसे 22000 रुपये प्रतिदिन की आय होगी। उन्होंने सरकारी योजना समझकर वीडियो को सेव कर लिया।
इसके बाद स्कीम के रजिस्ट्रेशन के लिए एक कॉलम आया जिसमें उन्होंने अपना नाम व ई-मेल भर दी। उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कहा कि आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है, ऑनलाइन 20,541 रुपये भेज दीजिए। इसके बाद उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया गया जहां ट्रेडिंग का ब्यौरा आने लगा। उन्हें मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5 लाख रुपये निवेश करवा दिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद प्रिया मेहता नाम की महिला की कॉल आई। कहा कि आपका अकाउंट घाटे में चल रहा है। उनसे फिर 5,08,000 रुपये का निवेश करवा लिया। इसके बावजूद उनके खाते में पैसे नहीं आए। इसके बाद और पैसे लगाने की बता कही तो पूर्व प्राचार्य ने मना कर दिया। इस तरह केंद्रीय वित्तमंत्री की फर्जी वीडियो के माध्यम से साइबर ठग गिरोह ने उनसे 10.28 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें